तीज का त्योहार दर्शाता है हमारी सांस्कृति

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। लेडीज क्लब की ओर से तीज का त्योहार बुलावाड़ी होशियारपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। सावन की आयी बहार, सावन की मल्हार…, झूले पड़ गये आम के बाग में… जैसे तीज के गीत, मेहंदी, रंग-बिरंगी चुडिय़ां और विभिन्न प्रकार के पकवान। तीज के उत्सव के रंग में महिलाएं झूमती दिखाई दी। वर्षा ऋतु के आगमन में तीज उत्सव को अंजू सूद के निवास स्थान में मनाया गया। तीज का त्यौहार मनाने यहां पहुंची महिलाओं ने जमकर मस्ती की। महिलाओं ने मेहंदी लगवाई और रंग बिरंगी चूडिय़ां भी पहनी।

Advertisements

तीज के गीतों पर महिलाएं झूमती दिखाई दी और महिलाओं ने एक दूसरे को तीज की बधाई दी, कहीं मंगल गीत गाए गए तो कहीं घेवर भी खिलाया गया। तीज उत्सव में पहुंची रजनी सूद ,रविंदर मल्हान ने कहा कि तीज का यह उत्सव हमारे संस्कारों और हमारी सभ्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव परिवारों को जोडऩे का काम करता है और इसलिए इसका आयोजन धूमधाम से किया जाता है।

बारिश में नाच रही महिलाओं को देखते हुए पूजा सेठी और आरती ने कहा कि यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसी महिलाएं बसती हैं जो घर-गृहस्थी से बंधी होने के बावजूद भी अपने माथे पर शिकन तक नहीं आने देतीं। रचना और वृंदा ने कहा कि इस तरह का उत्सव आयोजित करने के लिए मैं आयोजकों को बधाई देती हूं।

-देशभक्ति के गीतों पर भी झूमी महिलाएं

महिलाओं ने देशभक्ति के गीतों पर अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। कई महिलाओं ने अपनी मधुर आवाज में गीत गाकर दिल जीत लिया। महिलाओं ने डांडिया, हरियाणवी लोक नृत्य व पंजाबी गिद्दा की बेहतरीन प्रस्तुति दी। रंगीन साडिय़ा पहने, मेहंदी लगाये हाथों के साथ तीज उत्सव मनाया। इस दौरान बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी लाजवाब स्टंट और सुंदर नृत्य ने लोगों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर अंजू सूद, रजनी सूद, रविंद्र मल्हन, पूजा सेठी, आरती, रचना, वृंदा, रीटा आनंद, सुरजीत सैनी, प्रोमिला, लवली, भावना, वंशिका, सपना भल्ला समेत भारी संख्या में महिलाएं व युक्तियां उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here