कांग्रेस के बाद अब हिमाचल में भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने के मूड में दिखे केजरीवाल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा, पंजाब में कांग्रेस को हराने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजरें भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य हिमाचल प्रदेश पर हैं। जिस ढंग से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  मंडी में रोड शो अपने इरादे जाहिर किए हैं, उससे भाजपा और कांग्रेस के खेमें में चिंताएं बढ़ गई हैं। खास बात है कि मंडी राज्य के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का क्षेत्र है। केजरीवाल के साथ पड़ोसी राज्य   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रोड शो में भाग लेकर पहाड़ में झाड़ू को चुनावी पथ पर अग्रसर किया।

Advertisements

आप के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो केजरीवाल ने  अपना अभियान शुरू करने के लिए मंडी को दो कारणों से चुना। पहला, यह  प्रदेश के मध्य में से स्थित है और दूसरा, यह फिलहाल हिमाचल प्रदेश की राजनीति का केंद्र बना हुआ है। जैसी की संभावना थी यह एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई क्योंकि यह घटनाक्रम राज्य के राजनीतिक आकार को बदल देगा, जो अब तक बड़े स्तर पर दो धुरो वाला बना हुआ है। आप के हजारों कार्यकर्ता केजरीवाल और मान का स्वागत करने तिरंगे लेकर जुट गए तथा भीषण गर्मी में इंतजार करते रहे।

यह मुद्दा होगा खास
राज्य में कर्मचारी वर्ग पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहा है। ऐसे में आप की नजरें कर्मचारियों के वोट पर होंगी। आम आदमी पार्टी  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान की पहले ही निंदा कर चुकी है जहां उन्होंने कर्मचारियों से पेंशन के लिए चुनाव लड़ने को कहा था। आम आदमी का मानना है कि सीएम का बयान दिखाता है कि भाजपा नेताओं के घमंड ने उनका दिमाग खराब कर दिया है और सीएम इस तरह के बयान दे रहे हैं, क्योंकि उनका अपनी सरकार पर कोई नियंत्रण ही नहीं है।

तिरंगे की शान में दिखा आम आदमी 

मंडी में आयोजित आम आदमी पार्टी के रोड शो में तिरंगे की शान में हजारों आम आदमी एकत्रित हुए। रोड शो में भाजपा, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के कभी जाने पहचाने चेहरे रहे आम आदमी पार्टी की टोपी और झंडे के साथ दिखे। पंजाब तथा दिल्ली से नेशनल चैनल के दर्जनों पत्रकार कवरेज के लिए मंडी पहुंचे हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here