पंजाब सरकार 27000 कैमिस्टों के रोजगार को बचाये: रमन कपूर 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन (पी.सी.ए.) के प्रवक्ता रमन कपूर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा सेहत मंत्री विजय सिंगला को एक पत्र लिख कर राज्य के 27000 कैमिस्टों के रोजगार को बचाने की मांग की। सुरिंद्र दुग्गल पंजाब प्रधान पी.सी.ए. तथा जी.एस.चावला महासचिव पी.सी.ए. की रहनुमाई में संघर्ष कर रही है । रमन कपूर ने बताया कम से कम 2,70,000 परिवारों की रोजी रोटी जुड़ी हुई है और पंजाब एसोसिएशन इसको बचाने के लिए लम्बे समय से प्रयास कर रही है।

Advertisements

अब देश के कुछ बड़े घराने पंजाब राज्य में बड़े बड़े मॉल खोलने जा रहे हैं और ड्रग विभाग इन घरानों को जिला हैडक्वाटर पर लाईसैंस देने जा रहा है। पी.सी.ए. आप की नई बनी सरकार को याद दिला रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी ने छोटे व्यपारियों का कारोबार बचाने की बात कही थी, अब इस वादे को निभाया जाये। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री तथा सेहत मंत्री से मीटिंग के लिए समय की मांग की ताकि कैमिस्टों की समस्याओं के बारे में विचार किया जा सके। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here