Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh ईमानदारी से ड्यूटी निभाने के लिए हैड कॉन्स्टेबल को किया सम्मानित

ईमानदारी से ड्यूटी निभाने के लिए हैड कॉन्स्टेबल को किया सम्मानित

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ए.डी.जी.पी) ट्रैफिक़ अमरदीप सिंह राय ने गुरूवार को मानसा जि़ला पुलिस के ट्रैफिक़ विंग में तैनात हैड कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह को ट्रैफिक़ नियमों का उल्लंघन करने वाले एक व्यक्ति द्वारा रिश्वत की पेशकश को ठुकराने के लिए प्रशंसा पत्र (क्लास-1) प्रदान किया। गौरतलब है कि हैड कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह का एक वीडियो, जिसमें वह ट्रैफिक़ नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति द्वारा चालान ना काटे जाने के बदले 200 रुपए की रिश्वत की पेशकश को ठुकराते हुए नजऱ आ रहा था, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें गुरप्रीत रिश्वत की पेशकश को ठुकराते हुए अपने सीनियर को कह रहा है ‘‘जनाब, इसकी (ट्रैफिक़ का उल्लंघन करने वाले की) वीडियो बनाओ, देखो वह मुझे 200 रुपए रिश्वत देने की कोशिश कर रहा है।

Advertisements

हम यह वीडियो मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चलाए गए ग्रुप में भेजेंगे, जिससे उनको दिखा सकें कि कैसे लोग पुलिस को ज़बरदस्ती रिश्वत देने की कोशिश कर रहे हैं।’’ ए.डी.जी.पी. राय ने कहा कि वायरल वीडियो जिसमें हैड कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह ने अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पण और ईमानदारी दिखाई है, का नोटिस लेते हुए उन्होंने गुरप्रीत के अ‘छे कार्य और समर्पित भावना को सम्मान और सराहना करने का निर्णय लिया है। उन्होंने पुलिस-कर्मी को शुभकामनाएं भी दीं और भविष्य में भी अपनी ड्यूटी हमेशा इसी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here