तरनतारन: 50 रुपए के लेनदेन में युवक का कत्ल

तरनतारन (द स्टैलर न्यूज़)। तरनतारन में 50 रुपए के लेनदेन में एक युवक का कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाए हैं। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने गांव के ही कुलदीप सिंह व 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

घटना खेमकरण के सरहदी गांव कलसियां की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गांव के ही गुरसाहिब सिंह के तौर पर हुई है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उसने गांव के ही एक युवक से 50 रुपए लेने थे। जब गुरसाहिब पैसे लेने के लिए उक्त आरोपी के पास गया तो दोनों की पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके मुंह पर वार किए। तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। डीएसपी तरनतारन तरसेम सिंह ने जानकारी दी कि युवक की मौत रात के करीब 2 बजे के करीब हुई है। सुबह शव को देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस हर पक्ष से छानबीन कर रही है। पुलिस ने कुलदीप सिंह को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here