कपूरथला में सगे चाचा ने दिव्यांग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

rape-rape-image-dummy

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़)। कपूरथला में सगे चाचा ने अपनी ही अंधी तथा दिव्यांग भतीजी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत थाना फत्तूधींगा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 3 बच्चों का बाप है।
कपूरथला के एक गांव में रह रही एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत दी कि उसके पति का करीब 3 वर्ष पहले देहांत हो गया था। वह मजदूरी करके अपने 5 बच्चों का पालन पोषण कर रही है। महिला ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी दिव्यांग और नेत्रहीन है।
7 अप्रैल को वह सुबह लगभग 7:30 बजे गांव के जमींदार के घर काम करने के लिए चली गई थी। पीछे से उसकी दिव्यांग लडक़ी घर में अकेली थी। जब वह घर वापस आई तो उसने देखा कि बेटी बुरी तरह से सहमी और डरी हुई थी। पूछने पर उसने बताया कि पड़ोसी में रहने वाले गुरनाम चाचा आए थे और उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती गंदा काम किया है।
विधवा महिला ने बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत कपूरथला के थाना फत्तूधींगा में दी। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि पीडि़त अपाहिज लडक़ी की माता की शिकायत पर आरोपी गुरनाम सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी ने कुछ समय उसने पत्नी और 3 बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here