राजा वडिंग को प्रधान बनाकर पार्टी हाईकमांड ने कार्यकर्ताओं में किया नए जोश का संचार: हरीश आनंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चंद स्वार्थी और निजी रंजिश को बढ़ावा देने वाले नेताओं ने कांग्रेस को बहुत क्षति पहुंचाई थी। इस क्षति की पूर्ति करने के लिए पार्टी हाईकमांड ने राजा वडिंग को प्रदेश अध्यक्ष लगाकर बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया है। जिसका सभी कार्यकर्ता स्वागत कर रहे हैं। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी हरीश आनंद ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही।

Advertisements

आनंद ने कहा कि पार्टी हाईकमांड का यह फैसला कांग्रेस की मजबूती में मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि, पार्टी के इस फैसले ने कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारत भूषण आशू को कार्यकारी प्रधान, प्रताप सिंह बाजवा को नेता विपक्ष व डा. राज कुमार को उपनेता बनाकर कांग्रेस में नई जान फूंक दी है और आने वाले समय में कांग्रेस और भी मजबूती के साथ उभरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह निराश न हों और पार्टी नेतृत्व पर भरोसा रखते हुए जनता की सेवा में समर्पित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here