कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब को दी है एक मजबूत टीम: डा. कुलदीप नंदा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी, प्रिंयका गांधी एवं राहुल गांधी एवं अन्य केंद्रिय नेतृत्व ने प्रदेश को एक मजबूत टीम दी है तथा इस टीम से जहां नेताओं का मनोबल बढ़ा है वहीं कार्यकर्ता पहले से अधिक संगठित हुए हैं। इसलिए समस्त कांग्रेसियों से अपील है कि वह केन्द्र द्वारा दिए गए कुशल नेतृत्व के मार्गदर्शन में कांग्रेस की मजबूती और पंजाब के हकों की रक्षा के लिए कार्य करें। यह विचार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान डा. कुलदीप नंदा ने प्रदेश कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की ताजपोशी समारोह दौरान कहे। इस मौके पर डा. नंदा को नवनियुक्त प्रधान राजा वडिंग एवं कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशू ने सम्मानित भी किया।

Advertisements

इस अवसर पर डा. नंदा ने कहा कि नवनियुक्त प्रधान राजा वडिंग एवं कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशू के साथ-साथ कांग्रेस हाईकमांड ने प्रताप सिंह बाजवा को नेता विपक्ष व डा. राज कुमार को उपनेता विपक्ष बनाकर पंजाब में कांग्रेस व कांग्रेसियों में नई जान फूंक दी है तथा कार्यकर्ता इस फैसले से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों की अगुवाई में कांग्रेस पहले से अधिक मजबूती से पंजाब एवं पंजाब वासियों की हकों की रक्षा करने में सक्षम हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here