
टौणी देवी (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। शिव मंदिर कमेटी बारी की ओर से जागरण का आयोजन कमेटी प्रधान सुनील चौहान की अध्यक्षता तथा जगत राम की देखरेख में करवाया गया। कार्यक्रम में हिमाचली गायक करनैल राणा के भजनों पर भक्त खूब झूमे।

जागरण का शुभारंभ मंदिर कमेटी ओर से ज्योति पूजन कर किया गया। रात्रि 9 से सुबह 4 बजे तक चले जगरण में गायक करनैल राणा ने भजनों का गुणगान किया। कमेटी के सदस्यों की ओर से अतिथि जनों को सम्मानित किया गया।












