पंजाब स्टेट चैंपियनशिप में ‘फिट ऑलवेज हिट’ क्लब ने जीते 12 स्वर्ण और 1 रजत पदक

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। गत दिनों ‘फिट ऑलवेज हिट’ क्लब के मार्शल आट्र्स के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडिय़ों ने 5वें पंजाब स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया, जोकि यूथ व स्पोट्र्स डिवैल्पमैंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित करवाया गया था, जिसमें कपूरथला के खिलाडिय़ों ने वूशु (मार्शल आट्र्स) में हिस्सा लेकर 12 स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीतकर माता-पिता, क्लब, स्कूल तथा जिले का नाम रोशन किया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रिपुदमन कुमार सिंह खिलाडिय़ों से मुलाकात की और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रिपुदमन कुमार सिंह का कोच पांडव राय ने स्वागत किया। इस मौके उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई करना और अपने माता पिता व कोच की सभी बातों को ध्यानपूर्वक मानना चाहिए।

Advertisements

इस मौके कोच पांडव राय ने बताया कि चैंपियनशिप में सभी खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करके अपने आयु वर्ग में जीत प्राप्त की। सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण मैडल जीतने वाले खिलाड़ी अथर्व अरोड़ा, कार्तिक गुप्ता, पंशुल गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता, सोमांश गुप्ता, अंशु, अगमवीर सिंह गोराया, नियामत गोराया, एंजल कुमारी और रजत खिलाड़ी वृष्टी गुप्ता और सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी साहिल कुमार, लवकुश और गुरकीरत सिंह. इसके साथ ही कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में आयोजित एम.एम.ए. राइट टू फाइट में साहिल कुमार ने स्वर्ण और लवकुश कुमार ने रजत हासिल करने पर इनको सम्मानित किया। कोच पांडव राय ने बताया कि सभी ने शानदार खेल प्रदर्शन करके मैडल प्राप्त किया। अंत में कोच पांडव राय ने अंग्रेजी लैक्चरार संजीव कुमार और अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रिपुदमन कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here