Thursday, October 29, 2026
Home Himachal नरेंद्र ठाकुर ने किया गसोता मेले का शुभारंभ

नरेंद्र ठाकुर ने किया गसोता मेले का शुभारंभ


हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने आज गसोता मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की संस्कृति में मेलों का बहुत बड़ा महत्व है. उन्होंने कहा कि यह मंदिर लगभग 400 साल से भी अधिक पुराना है। इसका नियंत्रण करने वाले देवता भगवान शिव हैं और सालाना ‘जेष्ठ’ महीने के पहले सोमवार को एक मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें भारी संख्या में भीड़ शामिल होती है। ऐसे में इतने मह्त्वपूर्ण मेले का शुभारंभ करने का अवसर मिलना उनके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।

Advertisements


गौरतलब है कि इस मेले को गसोता पशु मेले के नाम से भी जाना जाता है। पुराने समय में लोग और व्यापारी सिर्फ भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए ही मेले में नहीं जाते थे, बल्कि मवेशियों की खरीद-बिक्री भी होती थी। हालांकि अब ये प्रचलन काफी कम हो गया है. मंदिर के दोनों ओर प्राकृतिक धाराएँ बहती हैं, जिससे इसकी महिमा और अधिक बढ़ जाती है। नरेंद्र ठाकुर ने मंदिर-प्रबंधन, स्थानीय पंचायत  व स्थानीय लोगों को प्रतिवर्ष मेले के कुशलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई दी और साथ ही इस साल उद्घाटन का मौका देने के लिए उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता व किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here