Monday, October 19, 2026
Home Himachal जयराम जितनी मर्जी घोषणाएं कर ले, भाजपा भोरंज सीट हारेगी: प्रेम कौशल 

जयराम जितनी मर्जी घोषणाएं कर ले, भाजपा भोरंज सीट हारेगी: प्रेम कौशल 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम जयराम ठाकुर पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र में घोषणाएं करके गए हैं उन्हें कब अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए मात्र 2 महीने का समय बचा है। लेकिन सीएम जयराम ठाकुर द्वारा भोरंज दौरे के दौरान करोड़ों रुपए की घोषणाएं की गई है ।

Advertisements

उन्हें किस प्रकार से अमलीजामा पहनाया जाएगा यह उनकी समझ से परे है । प्रदेश की जनता सीएम जयराम ठाकुर से जानना चाहती है की इन योजनाओं को इतने कम समय में कैसे लागू किया जाएगा । उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर में भोरंज की जनता को गुमराह करने का काम किया है। कांग्रेस प्रेम कौशल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भोरंज सीट पूरी तरह से हारेगी। लेकिन सीएम जयराम ठाकुर ने इस सीट को बचाने के लिए लोगों के सामने करोड़ों रुपए की घोषणाएं की हैं। जो कभी पूरी नहीं होंगी । उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने साढ़े 4 वर्षों में हमीरपुर जिला की अनदेखी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here