व्यस्क मास्टर गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर भाजपा नेताओं ने राणा रंजीत सिंह व अरुण दीप को किया सम्मानित

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 1 से 3 मई दिल्ली, 11 से 15 मई बैंगलोर तथा 18 से 22 में केरल में संपन्न हुए मास्टर गेम्स टूर्नामेंट में व्यस्क हॉकी  के बेताज बादशाह राणा रणजीत सिंह व अरुणदीप  ने कमाल का खेल दिखाते हुए तीनों  प्रतिस्पर्धायों  में स्वर्ण पदक हासिल करके राष्ट्रीय व्यस्क हॉकी  में कीर्तिमान स्थापित किया हैं । इन खेलों में इन दो विलक्षण खिलाड़ियों ने श्री गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट हरियाणा का  प्रतिनिधित्व करते हुए इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया उनकी बड़ी उपलब्धि पर भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद,  जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला उपाध्यक्ष  सुरेश भाटिया बिट्टू, कमलजीत सेतिया, यशपाल शर्मा, अश्वनी गैंद ने दोशाला देकर सम्मानित  किया। इन खिलड़िओं को सम्मानित करते हुए श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि राणा रंजीत सिंह और अरुणदीप सिंह विलक्ष्ण प्रतिभा  सम्पन खिलाडी हैं।  

Advertisements

होशियारपुर वासियों को उनकी परफॉर्मेंस  पर गर्व हैं।  श्री सूद ने बताया कि साधारण घरों से सम्बन्ध रखने वाले करीब 300 छोटी उम्र के बच्चों को राणा रंजीत सिंह लगातार  प्रशिक्षण देकर हॉकी  के  खिलाडी  तैयार कर रहे हैं, जो कि आने वाले समय में अपने देश की अमूल्य पूंजी साबित होगें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here