Friday, October 23, 2026
Home Himachal 6 और 7 जून को हमीरपुर में होगी प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की...

6 और 7 जून को हमीरपुर में होगी प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने हमीरपुर के बस्सी पैलेस में 6 और 7 जून को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों के बारे में शुक्रवार पार्टी पदाधिकारियों और गठित कमेटियों के संयोजकों के साथ फीडबैक मीटिंग की। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अजय राणा, सह-प्रभारी सुमित शर्मा, विधायक नरेंद्र ठाकुर व कमलेश कुमारी, एच.आर.टी.सी. के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, विस्तारक संजीव ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नरेंद्र अत्री, जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

त्रिलोक जम्वाल ने बैठक के उपरान्त अनौपचारिक रूप से मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न गठित कमेटियों से बैठक की तैयारियों का फीडबैक लिया गया। गौरतलब है कि 6-7 जून को हमीरपुर में 11 वर्षों पाश्चात् होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए कि आवास, भोजन व्यावसथा, ट्रैफिक व पार्किंग, आई.टी., प्रशासनिक समन्वय और मीडिया मैनेजमेंट जैसे कार्यों के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया हैं जिन पर कार्यक्रम के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी होगी।

त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि 6 और 7 जून को विभिन्न सत्रों में बैठकों का आयोजन किया जायेगा। 6 जून को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हमीरपुर के परिधि गृह में आयोजित होगी. इसके बाद 7 जून को बडू में  राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत होने के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नये जोश का संचार किया जायेगा। वहीँ प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का आंकलन करके मिशन रिपीट की रणनीति तैयार की जायेगी.।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here