Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार देने का अरविंद केजरीवाल ने किया वादा

बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार देने का अरविंद केजरीवाल ने किया वादा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। शिक्षा संवाद के नाम पर हमीरपुर में आम आदमी पार्टी की टोह लेने पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान के निशाने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां रहीं । चुनावी वर्ष में शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को भुनाने में दोनों ने कोई कसर न छोड़ी। केजरीवाल तो यहां तक कह गए कि आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर देखिए, 5 सालों में आपके बच्चों का भविष्य बना दूंगा । उन्होंने यहां तक दावा कर डाला कि आम आदमी पार्टी ही अकेली ऐसी पार्टी है जो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नाम पर वोट मांगती हैं। उन्होंने दूसरी पार्टियों को चैलेंज करते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार पर वोट मांग कर दिखाएं। 

Advertisements

केजरीवाल ने चुनौतीपूर्ण लहजे में कहा कि जिन लोगों को गंदी राजनीति चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए वो भाजपा और कांग्रेस को वोट दें। जो अपने बच्चों का अच्छा भविष्य चाहते हैं,रोजगार चाहते हैं ,मोहल्ला क्लीनिक चाहते हैं वे हमें वोट दें । चुनावी अखाड़े में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पीछे नहीं रहे । मान ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में ईमानदार सरकार है, अब वो दिन दूर नहीं जब हिमाचल में भी ईमानदार सरकार होगी  हमीरपुर पहुंचते ही ‘आप’ संगठन अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हिमाचल आने पर उनका स्वागत किया।

इसके बाद कार्यक्रम शिक्षा संवाद में पहुंचकर सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ने,कार्यक्रम में मौजूद  अभिभावकों,स्टूडेंट्स,टीचर्स के साथ सीधा संवाद किया और हिमाचल में शिक्षा व्यवस्था के बिगड़ते हालातों के साथ,आम आदमी पार्टी के हिमाचल को लेकर, शिक्षा मॉडल को भी हिमाचल की जनता के सामने रखा। “आप” के इस कार्यक्रम में सीएम केजरीवाल,सीएम भगवंत मान,आप प्रदेश सहप्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक,आप प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर मंच पर मौजूद रहे। शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान यहां मौजूद लोगों ने,सीधे सीएम अरविंद  केजरीवाल से अपने सवाल पूछे और सीएम अरविंद  केजरीवाल ने भी सभी का जवाब दिया और शिक्षा मॉडल पर अपनी बात रखी।

अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी के मुद्दों पर प्रदेश की भाजपा सरकार की नियति पर सवाल उठाते हुए कहा,इन दोनों पार्टियों ने एक के बाद एक हिमाचल पर शासन किया लेकिन आज शिक्षा के हालात इनकी नियति के चलते,दयनीय हालात में पहुंच चुकी है। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान करते हुए कहा,  सिर्फ एक बार एक वोट देकर हिमाचल में अपने भविष्य को सुधारने का मौका,आम आदमी पार्टी को दें।  मैं प्रदेश के हरेक परिवार का भविष्य सुधार दूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here