एयरपोर्ट तक वाल्वो बस चलाने के लिए दो-दो मुख्यमंत्रियों का खर्च, यही है आप का बदलाव: तरसेम मोदगिल

tarsem-moudgil-appeal-happy-Diwali-and-make-our nation-clean-green.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब में आज से पहले जितनी भी सरकारें रही हैं उनके समय में ऐसा कभी नहीं हुआ था कि बड़े प्रोजैक्टों को छोडक़र इस प्रकार की छोटी सी योजना शुरु करने के लिए दो-दो राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे हों। जबकि आम आदमी पार्टी इस प्रकार के कार्यक्रमों के स्थान पर सादे कार्यक्रम करके जनता के पैसे की बर्बादी को रोकने की बात कही जाती थी। लेकिन आज जब खुद सत्ता आसीन हुए हैं तो आप नेता सस्ती लोकप्रियता के लिए जनता के पैसे की लूट करने लगे हैं। क्या यही है आम आदमी पार्टी का बदलाव, जो प्रदेश को बर्बादी तरफ ले जाने लगा है। यह विचार जिला भाजपा आढ़ती सैल के अध्यक्ष तरसेम मोदगिल ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में व्यक्त किए।

Advertisements

श्री मोदगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही प्रदेश में जहां अमन कानून की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है वहीं छोटी-छोटी योजनाओं के उद्घाटन एवं घोषणा के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शामिल करना यह सिद्ध करता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तो सिर्फ रबड़ मोहर हैं जबकि पंजाब को असल में केजरीवाल ही चला रहे हैं। भले ही पार्टी हाईकमांड अपनी सरकारों पर नजऱ रखती है, लेकिन जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी जनता को गुमराह करके सत्ता चलाना चाहती है, उससे इनके दिन कम ही लगते हैं। क्योंकि, जिन्हें अपने मुख्यमंत्री पर ही विश्वास नहीं है वे प्रदेश का क्या भला करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को बताए कि दिल्ली एयरपोर्ट तक बस चलाने हेतु किए गए समागम पर कितना पैसा खर्च किया गया ताकि जनता भी जान सके कि जिस बदलाव के लिए उन्होंने आप को चुना था, वे कितना सार्थक सिद्ध हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here