Tuesday, October 27, 2026
Home Education आईलेट्स नहीं की या 10-12 का स्टडी गैप है तो भी पूरा...

आईलेट्स नहीं की या 10-12 का स्टडी गैप है तो भी पूरा कर सकते हैं विदेश में पढ़ाई का सपना: विल्यिम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/बलजिंदर सिंह। प्रसिद्ध इमिग्रेशन कंपनी डब्ल्यूडीआईसी होशियारपुर की तरफ से कनाडा, यूके, आस्ट्रेलिया, जर्मन, हंगरी एवं पोलैंड आदि देशों में जाकर पढ़ाई करने के चाहवान विद्यार्थियों के लिए सैमीनार लगाया गया। इस मौके पर विभिन्न यूनिवर्सिटीज़ से आए प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को विदेश जाकर पढ़ाई करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी और वीजा से जुड़े उनके प्रश्नों का जवाब देकर उनकी शंकाओं का निवारण किया।

Advertisements

प्रसिद्ध इमीग्रेशन कंपनी डब्ल्यूडीआईसी ने विदेश में पढ़ाई के चाहवान विद्यार्थियों को जागरुक करने हेतु लगाया मल्टी कंट्री एजुकेशन सैमीनार

सैमीनार में 10-12 साल का स्टडी गैप वाले विद्यार्थियों ने भी भाग लिया और उन्होंने भी गैप के बावजूद विदेश जाने संबंधी जानकारी हासिल की। कंपनी के मैनेजिंग डायरैक्टर विल्यिम बेंटिक ने बताया कि जिन स्टूडेंटस ने आईलेट्स नहीं किया है या उनकी स्टडी में 10-12 साल का गैप है वे भी विदेश जाकर पढ़ाई का सपना पूरा कर सकते हैं तथा इसके लिए सही जानकारी और औपचारिकताओं की जानकारी जरुरी है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए सैमीनार बहुत ही उपयोगी रहा।

उन्होंने बताया कि सैमीनार में विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने के साथ-साथ काम के अधिकारों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विल्यिम ने बताया कि विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई संबंधी किसी भी तरह की समस्या के निवारण के लिए उनके कार्यालय में एक्सपर्ट से संपर्क कर सकते हैं तथा कंपनी द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सैमीनार लगाकर विद्यार्थियों को जागरुक किया जाता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here