Saturday, October 10, 2026
Home Education सेंट सोल्जर स्कूल में विद्यार्थियों की अनुशासन कमेटी गठित

सेंट सोल्जर स्कूल में विद्यार्थियों की अनुशासन कमेटी गठित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा.ममता। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड होशियारपुर में अनुशासन कमेटी का चुनाव किया गया। इस दौरान स्कूल के चारों हाऊस के कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा हाऊस इंचार्ज के अलावा हैड गर्ल, हैड बॉय अनुशासन इंचार्ज, स्पोट्र्स कैप्टन और कल्चरल गतिविधियों के इंचार्ज नियुक्त किए गए।

Advertisements

प्रिंसिपल ऊर्मिल सूद के नेतृत्व में इस चुनाव में अध्यापिका रेनु सेठी, राज, रीना व वंदना मेहता को हाऊस इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई। छात्रा कृति को हैड गर्ल, दीपांशु को हैड बॉय, कमलेश तथा मनदीप को अनुशासन इंचार्ज, रोहन रावत तथा गुरसिमरन को स्पोट्र्स कैप्टन और गुरप्रीत सिंह तथा काजल को कल्चरल गतिविधियों का इंचार्ज बनाया गया।

इसके अलावा हाऊस कैप्टन के लिए सुखप्रीत, अंकिता, दिव्यांशु, जसमीत कौर, गौरव, नंदनी, हर्ष दत्त तथा राधिका और हाऊस वाइस कैप्टन के लिए जशनजोत, प्रियंका, करतार, बानी, हरजोत, रिशब, हरलीन तथा दानिश को चुना गया। प्रिंसिपल सूद ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए दी गई जिम्मेदारी को इमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here