Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता...

18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवाएं

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा: निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम नादौन विजय धीमान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्व 1950 की धारा 14 मे संशोधन करते हुये निर्वाचन विभाग अब प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई तथा 1 अक्तूबर को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जायेगा। ऐसे मतदाता जिन्होंने निर्धारित तिथियों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली होगी वे अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहले यह तिथि केवल वर्ष में एक बार ही निर्धारित थी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा निर्वाचनों के दृष्टिगत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरिक्षण का कार्य शुरु होने जा रहा है जिसमें ऐसे पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवा सकेंगे जिन्होंने 1 अक्तूबर,2022 या इससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 12 अगस्त,2022 से 11सितम्बर,2022 तक चलेगा जिसमें सायं 3 बजे से लेकर 5 तक समस्त मतदान केन्द्रों पर अभिहित अधिकारी तैनात रहेंगे तथा पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वह स्वंय भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतू निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित वोटर हैल्प लाईन जोकि गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है एवं 222.ठ्ठ1ह्यश्च.द्बठ्ठ के माध्यम से भी आनलाईन नाम दर्ज करवाने के लिये निर्धारित तिथियों तक आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में मतदाता के रुप में पंजीकृत करवा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here