Friday, October 23, 2026
Home Himachal कांग्रेस देवभूमि की संस्कृति भूली: जयराम ठाकुर

कांग्रेस देवभूमि की संस्कृति भूली: जयराम ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को हमीरपुर जिला के भाेरंज हलके का दौरा किया। उन्‍होंने जनसभा को संबोधित करते कहा कि आज गुरु पूर्णिमा है। यह दिन गुरु के लिए समर्पित है। पहले गुरु का स्थान फिर ईश्वर का आशीर्वाद है। 1990 से भोरंज हलके का प्रतिनिधित्व ईश्वर दास धीमान ने लगातार किया। उनके बाद डाक्टर अनिल धीमान विधायक बने और अब कमलेश कुमारी विधायक बनी हैं। उन्होंने कहा आज 90 करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन हुए हैं।

Advertisements

प्रदेश का विकास भाजपा सरकारों में ही हुआ है। विकास को भाजपा ने गति दी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा एकजुटता से कार्य कर रही है। नड्डा,  धूमल व अनुराग ठाकुर सहित भाजपा नेता विकास कार्यों में जुटे रहे। केंद्र सरकार से हिमाचल को 90 प्रतिशत विकास कार्यों को धनराशि दी। हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान किया। उन्‍होंने मोदी के कार्यों की सराहना की। लेकिन कांग्रेस के नेताओं को विकास नजर नहीं आ रहा है। मोदी लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। कांग्रेस परिवार की पार्टी है। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता सत्‍ता के लालच में ऐसे बोल रहे कि भाषा की मर्यादा भूल गए हैं। हम बदले की भावना से कभी कार्य नहीं करते। कांग्रेस नेताओं के मामले कोर्ट में चलते रहे । जनता का एक विकास कार्य तक नहीं हुआ। कांग्रेस नेताओं की यह बात कि जय राम सरकार की योजनाओं को बदल देंगे। प्रदेश में कभी भी कांग्रेस सरकार नहीं बनेगी। गरीबों के लिए हिमकेयर व आयुष्मान योजना लाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक नेता भाषा, बोलचल व देवभूमि की संस्कृति भूल गए हैं। महिलाओं के लिए बसों में आधा किराया जुलाई महीने से किया। जयराम ने कहा हिमाचल में 125 यूनिट बिजली मुफ्त की है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस चिल्लाती रहेगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता मोदी के साथ चली है। महंगाई व बेरोजगारी कांग्रेस की देन हैं। बेरोजगारी कांग्रेस की देन है। भाजपा ने सबसे ज्यादा रोजगार दिया। पेपर लीक मामले के दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा। कांग्रेस नेता चिट्टों पर नौकरी देते रहे। कभी जांच नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं में मुख्यमंत्री बनने की होड़ लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here