Friday, October 23, 2026
Home Himachal शहीद राइफलमैन कुलभूषण मांटा शहीदोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित

शहीद राइफलमैन कुलभूषण मांटा शहीदोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला की तहसील कुपवी के गौंठ गांव के शहीद राइफलमैन कुलभूषण मांटा को शहीदोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में बीते कल यह सम्मान शहीद की मां दुर्मा देवी व पत्नी नीतू को प्रदान किया।

Advertisements

गौरतलब है कि कुलभूषण मांटा 52 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान थे। वह वर्ष 2014 में सेना में भर्ती हुए थे। अक्तूबर 2022 में बारामूला में एक ऑप्रेशन के दौरान अतंकियों से मुठभेड़ के दौरान राइफलमैन कुलभूषण मांटा ने गोली लगने के बावजूद एक आतंकी को जिंदा पकड़ा था। 27 अक्तूबर को वह शहीद हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here