जनता कांग्रेस के झूठे वादों से दुखी: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। गांधी चौक हमीरपुर में वीरवार को आयोजित भाजपा रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा के खाते में हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें होगी, इसके अलावा सभी छ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा जीतेगी और प्रदेश में डबल इंजिन सरकार बनेगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादों से जनता दुखी है।  

Advertisements

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जनता कांग्रेस के झूठे वादों से दुखी है। इस दौरान उन्होंने कहा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए चार पूर्व विधायक चुनौती नहीं अवसर हैं। जनता को अवसर मिलेगा कि वह सरकार के झूठे वादों से दुखी हो चुकी है। कांग्रेस ने हमेशा जनता को छला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here