Friday, October 30, 2026
Home Himachal यह सुक्खू सरकार नहीं, दुक्खू सरकार है: राजीव बिंदल

यह सुक्खू सरकार नहीं, दुक्खू सरकार है: राजीव बिंदल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। गांधी चौक हमीरपुर में वीरवार को आयोजित भाजपा रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा है कि आज की प्रदेश में विनाशकारी सरकार है। उन्होंने कहा कि यह सुक्खू सरकार नहीं दुक्खु सरकार है जिसने जयराम सरकार द्वारा खोले सारे संस्थान बंद कर दिए। रोजगार देने वाला संस्थान बंद कर दिया।

Advertisements

राजीव बिंदल ने कहा कि आने वाले समय में अति आत्मविश्वास न रखना । हमीरपुर को बीजेपी के शीर्ष स्थान पर रखने का फिर से मौका मिला है। संकल्प लें कि  आने वाले 49 दिन भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धारा 370, तुष्टीकरण, पथरबाजी को फिर से शुरू करने की घोषणाएं अपने घोषणा पत्र में कर दी है। उन्होंने चार जून के बाद केंद्र में मोदी और स्टेट में बीजेपी सरकार बना डबल इंजिन सरकार बनाने की  अपील की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here