Friday, October 30, 2026
Home Himachal प्रेस क्लब हमीरपुर का चुनाव 10 मार्च को होगा: विक्रम ढटवालिया 

प्रेस क्लब हमीरपुर का चुनाव 10 मार्च को होगा: विक्रम ढटवालिया 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। प्रेस रूम के जीर्णोद्धार पर पांच लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च की गई, जबकि कार्यकाल के दौरान खेलकूद व फर्नीचर सहित अन्य सुविधाएं भी जुटाई गईं। यह बात प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष विक्रम ढटवालिया ने शुक्रवार को प्रेस रूम में आयोजित प्रेस क्लब हमीरपुर की वार्षिक आम बैठक में कही। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि उपरोक्त कार्यों के अलावा प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला, जिन्होंने प्रेस क्लब हमीरपुर के भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त अमरजीत सिंह ने भी भूमि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। प्रेस क्लब की समानांतर बॉडी पर अध्यक्ष ने कहा कि कोई समानांतर बॉडी हमीरपुर में नहीं है और यदि है भी तो वह किसी भी नजरिए से वैध ही नहीं हो सकती। क्लब महासचिव वासुदेव नंदन ने क्लब के अन्य निर्णयों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के सदस्यों ने 10 मार्च को क्लब के अगले चुनाव करवाने का निर्णय लिया तथा घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के गैर सदस्यों द्वारा सदस्यता अभियान चलाने के गंभीर मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

Advertisements

सदस्यता नवीनीकरण तथा नए सदस्यों को शामिल करने का कार्य एक मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि सदस्यता फार्मों की जांच पांच मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि यदि उन्होंने पत्रकारों को गुमराह करना तथा प्रेस क्लब हमीरपुर के नाम पर धन एकत्र करना बंद नहीं किया तो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। उपस्थित सभी सदस्यों को प्रेस क्लब हमीरपुर के सदस्यता फार्म भी प्रदान किए गए हैं, जिन्हें एक मार्च तक समिति के पास जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि अशोक कटोच, अनिल कुमार, वासुदेव नंदन तथा राज कुमार सूद सहित सदस्यों की एक सदस्यता समिति का भी गठन किया गया। बैठक में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कंवर, विजय शामा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष व पूर्व महासचिव सुरेंद्र कटोच, वरिष्ठ पत्रकारों में कपिल बस्सी, रजनीश शर्मा, अश्वनी वालिया, रविंद्र ठाकुर, नवनीत बत्ता, रविंद्र कुमार, राज कुमार सूद, सुनील कुमार, शिल्पा शर्मा, नीलम राय, नीलम कुमारी, विजय कुमार, अनिल कुमार, महिंद्र कुमार, महिंद्र सिंह, राज कुमार सूद ब कमल किशन  सहित  कई अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here