Saturday, October 31, 2026
Home Latest जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 90 किलो चूरा पोस्त के साथ एक बदनाम...

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 90 किलो चूरा पोस्त के साथ एक बदनाम नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर 90 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति को करतारपुर इलाके में एक विशेष अभियान के दौरान एक एक्सयूवी गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव सेच, थाना सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली को मिली विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर 13 फरवरी 2025 को एक विशेष अभियान शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन की निगरानी एसपी इन्वेस्टिगेशन जसरूप कौर बाठ आईपीएस और डीएसपी इन्वेस्टिगेशन सरवनजीत सिंह ने की। पुलिस टीम ने आरोपी को गुरुद्वारा साहिब दयालपुर के पास रोका, जहां उसके पास से कई प्लास्टिक की थैलियां मिलीं, जिनमें चूरापोस्त था। एसएसपी खख ने आगे खुलासा किया कि जब्त किए नशीले पदार्थों में 20 किलो के चार बैग और 10 किलो का एक बैग, कुल 90 किलो चूरा पोस्त शामिल है। आरोपी के कब्जे से बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली सफेद एक्सयूवी 500 भी बरामद की गई।

Advertisements

आरोपी का आपराधिक रिकार्ड है और पहले भी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज है। इनमें अगस्त 2019 में पुलिस स्टेशन सदर कपूरथला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला, दिसंबर 2019 और मार्च 2020 में पुलिस स्टेशन जगराओं में डकैती के मामले और 2024 में पुलिस स्टेशन शहरी खरड़ और एएनटीएफ सेक्टर -79 में नशीली पदार्थों से संबंधित मामले शामिल है। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 15सी-61-85 के तहत एक ताजा मामला पुलिस स्टेशन करतारपुर में दर्ज किया गया है (एफआईआर संख्या 27 दिनांक 13-02-2025)। नवंबर 2024 में नाभा जेल से जमानत पर रिहा हुए आरोपी को आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एसएसपी खख ने बताया कि इसकी संपत्ति का ब्योरा खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस समाज में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here