Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur सिविल सर्जन शगोत्रा ​​ने जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा के...

सिविल सर्जन शगोत्रा ​​ने जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए एसएमओज के साथ की विशेष बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन डा. पवन कुमार शगोत्रा ​​की कुशल अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय में जिले के सभी कार्यक्रम अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में चल रहे सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्य एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। बैठक का आगाज करते हुए सिविल सर्जन डा. पवन कुमार ने सभी वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, जांच और पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के विशेष उपाय किए जाएँ। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सूची प्रत्येक एसएमओ और संबंधित क्षेत्र के निकटतम आम आदमी क्लिनिक के चिकित्सा अधिकारी के पास होनी चाहिए हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की प्रॉग्रेस की डिटेल भी होना चाहिए। सभी उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पीएमएसएमए के दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराना सुनिश्चित किया जाए।

Advertisements

उनका आशा एवं एएनएम के माध्यम से फॉलोअप सुनिश्चित कराया जाए। यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाना चाहिए कि प्रसव निजी संस्थानों के बजाय सरकारी संस्थानों में अधिक हो। मातृ मृत्यु को गंभीरता से लिया जाये तथा इस को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएँ। बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण यक़ीनी बनाया जाये। प्रवासी बच्चों के टीकाकरण पर ख़ास फ़ोकस किया जाये। इसके अलावा 100 दिवसीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गयी।सिविल सर्जन ने कहा कि जो पैरामीटर परफॉर्मेंस के मामले में कम हैं, उन पर फोकस करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here