पंजाब की जनता को धर्म जाति से ऊपर उठकर एकजुट होकर लामबंद होने की जरुरत: संजीव वालिया

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पब्लिक एंटी करप्शन बोर्ड आफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार वालिया ने कहा की लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट ने इंसानियत पर हैवानों का घिनोना नासुर जख्म फिर से हरा कर दिया है। संजीव वालिया ने कहा पंजाब सरकार को इसे सख्ती से कुचल देना चाहिए। पंजाब की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। संजीव कुमार वालिया ने कहा वो इस आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होने कहा वह पहले भी आतंकवाद के खिलाफ लड़े थे लड़ रहे हैं और आखरी सांस तक आंतकवाद के खिलाफ लड़ते रहेंगे। उनके खून का एक एक कतरा देश की जमानत है।

Advertisements

आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में किसी भी हद तक जाना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे तथा आतंकवाद के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाते रहेंगे। इस आतंकवाद ने विशेष कर पंजाब में हिन्दुओं को जो पहले जख्म दिए हैं उन्हे हमें आज तक नहीं भूले। आतंकवादी इंसान के शरीर में इंसान के दुश्मन हैं, यह किसी धर्म या मजहब में विश्वास नहीं रखते। पंजाब की जनता को इसके खिलाफ धर्म जाति से उपर उठकर एक जुट होकर लामबंद होने की जरुरत है। पंजाब सरकार ने तुरंत इस पर नकेल ना डाली तो हिन्दु फिर से आतंकवाद को खत्म करने के लिए उग्ररूप धारण करने पर मजबूर हो जायेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here