श्रावण मास में प्राचीन शिव मंदिर में प्रतिदिन होगा कीर्तन, नहीं आने दी जाएगी बेल पत्र की कमी: पंडित श्याम ज्योतिषी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव मंदिर विकास समिति की एक बैठक प्रदीप डोगरा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मंदिर के पुजारी पंडित श्याम ज्योतिषी ने बताया कि 14 जुलाई दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार व्रत 18 जुलाई को पड़ेगा। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए सबसे खास महीना होता है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती है। सावन के महीने में भगवान शिव को जलाभिषेक के साथ बेल पत्र, धतूरा, मोगरा, गुड़हल, बेला व पारिजात का पुष्प चढ़ाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यह पुष्प भगवान शिव को सबसे प्रिय हैं। इसके अलावा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ मीठे पकवान का भोग लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव को लस्सी का भोग भी लगाया जा सकता है।

Advertisements

दही भगवान शिव को काफी प्रिय हैं। दही से भगवान शिव का अभिषेक भी किया जाता है। भक्तों के लिए मंदिर सुबह 4.30 बजे खोला जाएगा। दोपहर 11 बजे, शाम 4 बजे से 9 बजे तक मंदिर खोला जाएगा। पंडित श्याम ज्योतिषी ने कहा कि शाम को 5.30 बजे भूतगिरी महिला मंडली द्वारा हर रोज पूरा सावन का महीना कीर्तन चलेगा और 7.30 बजे शाम का भगवान भोले नाथ जी की आरती होगी। जिसमें सभी भक्तजन भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर प्रदीप डोगरा, रविंदर अग्रवाल, कै. दर्शन दिलबाग, अश्विनी वालिया, बीआर भारद्वाज, कृष्ण चौबे, सजय शर्मा, विकास शर्मा, संदीप साहिल, विकास सभ्रवाल, गगन व भूतगिरी महिला मंडली मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here