Sunday, October 25, 2026
Home Himachal भाजपा की बैठक में पहुंचे धूमल और राजेंद्र गर्ग

भाजपा की बैठक में पहुंचे धूमल और राजेंद्र गर्ग

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। शुक्रवार को हमीरपुर के परिधिगृह में जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बैठक में हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर एवं भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी भी उपस्थित रहीं।

Advertisements

बैठक की शुरुआत में कुछ दिन पहले हुए  प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश बबली के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।   बैठक में महामहिम द्रोपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनने पर प्रस्ताव पारित कर बधाई दी गयी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here