नेहरू युवा मंडल के पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर कंवर हरि सिंह जी को दी श्रद्धांजलि

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। शनिवार दोपहर 12 बजे नेहरू युवा मंडल गगरेट की मासिक बैठक में समाजसेवी हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक कंवर हरि सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल के प्रधान देवीलाल सहित सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन व्रत रखकर कंवर हरि सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Advertisements

इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए देवीलाल ने बताया कि 27 जुलाई को कंवर हरि सिंह का निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने एक समाज सेवक और पत्रकार को खोया है, जो सदा ही समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कार्य किया। और उनकी कमी सदा हमें खलती रहेगी और यह कमी कभी भी पूरी नहीं हो सकती देवीलाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here