Friday, October 23, 2026
Home Himachal भोरंज और हमीरपुर में होंगे उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम

भोरंज और हमीरपुर में होंगे उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य कार्यक्रम के अन्तर्गत 25 से 30 जुलाई तक विद्युत विभाग और एसजेवीएल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने विद्युत, हिम ऊर्जा और एसजेवीएल के अधिकारियों के साथ किए जाने वाले आवश्यक प्रबन्धोंं के बारे में बैठक की।  उपायुक्त ने बताया कि जिले में इस संदर्भ में दो कार्यक्रम एक भोरंज तथा दूसरा कार्यक्रम हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने बताया कि भोरंज में 28 जुलाई को तथा हमीरपुर में 30 जुलाई को कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य पर आधारित नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here