Thursday, October 8, 2026
Home Himachal समतैहण गांव के बुजुर्ग ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

समतैहण गांव के बुजुर्ग ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

बिलासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समतैहण गांव के एक बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार मनोहर लाल (65) निवासी गांव समतैहण की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उनके पिता वृद्ध और बीमार थे। उन्होंने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Advertisements

लेकिन वहां पर उनका निधन हो गया। मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here