
जम्मू (द स्टैलर न्यूज़) । पठानकोट बामियाल क्षेत्र के कोहलियां गांव में BSF जम्मू और पंजाब पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। पंजाब पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय निवासी श्रुति सिंह (33), पुत्र अमी चंद, अपने घर में नशीले पदार्थ छिपाकर रखे हुए हैं।तब एक संयुक्त तलाशी अभियान की योजना बनाई गई। इसके पश्चात बीएसएफ जम्मू के जवानों तथा पंजाब पुलिस के कर्मियों ने गांव कोल्हियां स्थित संदिग्ध के घर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान लगभग 80 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। जिस कारण आरोपी श्रुति सिंह को बरामद नशीले पदार्थ सहित पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है, और उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा रही है।












