Thursday, October 8, 2026
Home Himachal श्री नयना देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की मौत

श्री नयना देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की मौत

बिलासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नयना देवी जी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार (65) निवासी सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) सुबह मंदिर में मां के दर्शन कर नीचे लंगर पौड़ियों की ओर लौट रहे थे कि तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और बेहोश होकर वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल घवांडल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisements

इसके बाद पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने किसी भी प्रकार का शक नहीं जताया है। डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here