
जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़ ) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। कंडी क्षेत्र के गांव टप्पा में पितृ पक्ष में समस्त पितरों के उद्धार हेतु सप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मंत्र उच्चारण के बीच झंडा पूजन के साथ कथा व्यास पंडित सचिन शास्त्री जी के सानिध्य में भजन माला से सजी कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण गुणगान कर क्षेत्र को मानो वृंदावन बना दिया।” श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा” पर श्रद्धालुओं ने खूब कृष्ण गुणगान का आनंद उठाया।इस अवसर पर

कथा व्यास पंडित सचिन शास्त्री जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को पितृपक्ष में श्रीमद् भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया।उन्हों ने कहा पितृ पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा सुनने से पितरों को शांति मिलती है और वे मोक्ष की ओर अग्रसर होते हैं, जिससे परिवार पर पितृ ऋण समाप्त होता है। कथा के श्रवण से पितृ दोष दूर होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इस अवसर पर बलवंत दास,अमर चंद,सुनील कुमार,मनोज कुमार,संजीव कुमार,पंडित पिंकी शास्त्री, विपण, लाड़ी,पवन,बाल किशन,राकेश कुमार,राम ईश्वर,जीवन कुमार,मोहन लाल व श्रद्धालु उपस्थित थे।











