हरसा मानसर के नजदीक सडक़ हादसे में कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

होशियारपुर/मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: अरविंद शर्मा। जालंधर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर तहसील मुकेरियां के अधीन पड़ते हरसा मानसर बस स्टैंड के करीब एक सडक़ हादसे में कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे के करीब प्रेम सिंह (60) पुत्र राम किशन वासी हरसा मानसर थाना मुकेरियां अपनी स्कूटी पर सवार होकर भंगाला की और से अपने घर जा रहा था।

Advertisements

कि घटना सथल हरसा मानसर अडडे के करीब अपने घर की और मोड़ काटने लगा तो पीछे से तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। गंभीर हालत में मुकेरियां के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वाले व्यक्ति की पहचान प्रेम सिंह (60) पुत्र राम किशन वासी हरसा मानसर थानां मुकेरियां के रूप में हुई है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम के बाद वाहनों को कब्ज़े में लेकर कार चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here