ई.डी. द्वारा गिरफ्तारी, कुर्की, तलाशी व जब्ती के अधिकार मनमाने नही, सही है: बाली

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जि़ला संघर्ष कमेटी की मीटिंग में जि़ला अध्यक्ष व लोकल बाडी सैल बी.जे.पी. होशियारपुर के अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ई.डी. पर महत्वपूर्ण फैसला देते हुयेे कहा है कि ई.डी. द्वारा गिरफ्तारी, कुर्की, तलाशी व जब्ती के अधिकार मनमाने नही, सही है जो धारा-19 के तहत बिल्कुल ठीक है। लेकिन कुछ कांग्रेसी ई.डी. की जांच को परेशान करने वाली बताकर सोनिया गांधी की जांच को अगामी चुनाव में बदनाम करने वाली बता रहे हैं।

Advertisements

कांग्रेसियों को चाहिए जांच में विघ्न डालने की बजाये निर्दोष होने का सबूत अदालत में दें ताकि वो निर्दोष साबित हो सके। गांधी परिवार देश के कानून से ऊपर नही है, उन्हें जांच का सामना करना चाहिए। ई.डी. के विरूद्ध आये दिन धरने प्रदर्शन देश की जनता में कांग्रेसियों की छवि धूमिल कर रही है। संविधान में विश्वास रखा जाये। धरने प्रदर्शन इसका हल नही है। अगर ऐसे चलता रहा तो देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर पूर्वी मंडल प्रधान निर्मल सिंह, बलविन्दर कुमार, उत्तम सिंह, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित  थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here