Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur भाईचारे को खराब करने वाले शरारती तत्वों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब:...

भाईचारे को खराब करने वाले शरारती तत्वों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब: रामपाल शर्मा 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बाला साहब ठाकरे की एक विशेष बैठक डॉ मनमोहन सिंह पंजाब सचिव की देखरेख में हुई जिसमें विशेष के रूप में पार्टी का विस्तार करने पंजाब के उपाध्यक्ष रोहित महंगी और रामपाल शर्मा संगठन मंत्री पंजाब प्रदेश पहुंचे । उन्होंने पार्टी का विस्तार करते हुए काफी पुराने शिवसैनिकों को मुख्यधारा में वापस लौटाया। उन्होंने कहा कि पार्टी पक्ष प्रमुख उद्धव साहब ठाकरे के दिशा निर्देशों अनुसार कार्य कर रही है और पंजाब में अध्यक्ष योगराज शर्मा जी इसकी सेवा निभा रहे हैं । रोहित महंगी ने कहा कि आपसी भाईचारे को खराब करने वाले शरारती तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, शिवसेना बालासाहेब ठाकरे सभी धर्मों का सम्मान करती है और प्रशासन को आग्रह करती है कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं उन्हें सलाखों के पीछे डालें ।

Advertisements

रामपाल शर्मा ने कहा कि आज शिवसेना बाला साहब ठाकरे पार्टी की जिन्होंने सदस्यता ग्रहण की है उनका तहे दिल से सम्मान किया जायेगा और पक्ष प्रमुख उद्धव साहब ठाकरे के दिशा निर्देशों के अनुसार शिव संवाद के तहत पार्टी को पंजाब में और मजबूत किया जाएगा। आज जिला होशियारपुर के कई परिवारों ने पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। आज कुलदीप कुमार चब्बेवाल, गुरविंदर सिंह , तरनदीप सिंह , राहुल ठाकुर, नरेंद्र वर्मा , रामगोपाल शर्मा , डॉक्टर सुधीर कुमार आजाद , महेश कपूर, प्रद्युमन सिंह , हरजिंदर कुमार , मुकेश संदेल आदि ने शिवसेना की सदस्यता को ग्रहण किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष पंजाब हैप्पी कालिया , आईटी सेल जिला अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, लीगल सेल जिला अध्यक्ष अनिल पराशर, संजय ठाकुर जिला उप-प्रधान, दीपक गुप्ता सिटी उप-प्रधान आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here