भाजपा राजनीतिक मंशा से कर रही ईडी का दुरुपयोग: प्रेम कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ ईडी की कार्यवाही को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ एक सोची समझी राजनीतिक रणनीति के तहत ई डी कार्यवाही ने इस स्वायत संस्था की स्वायत्तता पर ही गम्भीर सवाल पैदा कर दिए हैं । कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को एक मज़बूत हथियार के रूप में जिन नेताओं और जिस सरकार ने ई डी जैसी ताकतवर संस्था का गठन किया , आज  उन्हीं नेताओं को राजनीतिक ऐजेंडे के तहत कठपुतली की तरह उसका इस्तेमाल कर बदनाम करने की साज़िश रची जा रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रियों के बयानों से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वह ई डी के प्रवक्ता के तौर पर बोल रहे हों। कौशल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के संविधान और स्थापित कानूनी प्रक्रिया का पूरा सम्मान करती है परंतु क्योंकि सोनिया और राहुल के खिलाफ ई डी की कार्यवाही राजनीति से प्रेरित है इसलिए जहां पार्टी के दोनों नेता कानूनी प्रक्रिया में शालीनता से भाग ले रहे हैं वहीं पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस तानाशाही के खिलाफ सत्याग्रह का मार्ग अपना कर इसका राजनीतिक प्रतिउत्तर देने का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ई डी की कार्यवाही गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की निश्चित पराजय को देखते हुए कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की मंशा से की जा रही है जिसमें भाजपा कामयाब नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here