Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ने पंचायत सचिव के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में किया...

विजीलैंस ने पंचायत सचिव के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में किया मामला दर्ज

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति के मद्देनज़र पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा चलाए गए रिश्वत विरोधी अभियान के दौरान बलाक विकास एवं पंचायत अधिकारी मोगा के कार्यालय में पदस्थ तेजपाल सिंह पंचायत सचिव के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो की हेल्पलाइन पर गांव चुहरचक जिला मोगा निवासी संदीप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने डीडीपीओ मोगा को अपने गांव में एक नीची गली के पुनर्निर्माण के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद उक्त पंचायत सचिव ने उसे इस कार्य में मदद देने के बदले पांच हजार की रिश्वत देने के लिए कहा था। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो को प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर जांच कर पंचायत सचिव के खिलाफ ब्यूरो के फिरोजपुर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here