Monday, October 19, 2026
Home Punjab जिला प्रशासन ने सरवमैत्री फाउंडेशन के सहयोग से मनाया तीज का त्यौहार

जिला प्रशासन ने सरवमैत्री फाउंडेशन के सहयोग से मनाया तीज का त्यौहार

पटियाला(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के प्रमुख त्यौहार तीज फेस्टिवल को आज जिला प्रशासन द्वारा सरवमैत्री फाउंडेशन के सहयोग से बारादरी बाग में धूमधाम से मनाया गया। इस प्रोग्राम में एडीसी पटियाला ईशा सिंघल, एसडीएम पटियाला इश्मित विजय सिंह, सहायक कमिश्नर किरण शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस मौके पर सरवमैत्री फाउंडेशन की प्रधान और चाइल्ड वैल्फेयर कमेटी की चेयरपर्सन रोजी सरीन और सचिव अंजू शर्मा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया और सबको बताया के तीज का त्यौहार हमारे पंजाब की जड़ों से जुड़ा हुआ है। जिसको पूरे हर्षो उल्लास के साथ सबको मानना चाहिए।

Advertisements

इस मौके पर सरवमैत्री संस्था की जो बेटियां संस्था के द्वारा करवाए जा रहे वोकेशनल कोर्स कर रही है द्वारा गिधा और पंजाबी बोलियां डाली गई, इस मौके पर रोयल म्यूजिकल ग्रुप के मेंबर्स ने आए हुए मेहमानों का पंजाबी गीत गाकर अभिनंदन किया, प्रोग्राम के दौरान संस्था द्वारा एडीसी मैडम ईशा सिंघल को पंजाबी फुलकारी भेंट करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था की मैंबर डाक्टर शर्वरी डहरा, बरिंदर सिंह खुर्ल, बाल सुरक्षा विभाग से रूपवंत कौर, वृद्ध आश्रम रोंगला के प्रबंधक लखविंदर सरीन, परमिंदर कौर, राजीव वर्मा, रेणु वर्मा, अभिजीत, ज्योति राना, रविंदर कौर, कुलदीप ग्रोवर, इंदरजीत सिंह लांबा के इलावा सैंकड़ों शहर वासी और वृद्ध आश्रम रोंगला के बजुर्ग माताएं और बापू उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here