Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा ‘छिंझ छराहां दी’ को विरासती मेला घोषित...

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा ‘छिंझ छराहां दी’ को विरासती मेला घोषित करने के लिए पंजाब सरकार को पत्र

 चंडीगढ (द स्टैलर न्यूज़)।  पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने ‘छिंझ छराहां दी’ को विरासती मेला घोषित करने के लिए पंजाब सरकार को पत्र लिखा है। इस पत्र में स. रोड़ी ने लिखा है कि होशियारपुर जिले के गढ़शंकर के अधीन आने वाले नीम पहाड़ी क्षेत्र बीत के गाँव अचलपुर मजारी में हर साल माघ महीने के पहले रविवार से लेकर लगातार चार दिन यह छिंझ मेला लगता है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक मेले को सर्व-साझी विरासती निशानी के तौर पर संभालने की ज़रूरत है।

Advertisements

स. रोड़ी ने आगे लिखा कि पंजाब सरकार पंजाब की समृद्ध विरासत को अगली पीढिय़ों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासशील है। बीत क्षेत्र के लोगों द्वारा ऐतिहासिक मेले ‘छिंझ छराहां दी’ को विरासती मेला घोषित करने की लंबे समय से माँग की जा रही है। हिमाचल प्रदेश के जि़ला ऊना की हद के साथ लगते बीत इलाके का यह मेला सदियों पुराना है, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल होते हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रकाशित आठवीं कक्षा की पुस्तक में नामवर लेखक अमरीक सिंह दयाल का लिखा हुआ लेख ‘छिंझ छराहां दी’ पिछले दस सालों से स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है। विभाजन से पहले लाहौर तक से दुकानें इस मेले का श्रृंगार बनती रही हैं। उन्होंने कहा कि बीत का क्षेत्र पिछड़ा और पहाड़ी होने के कारण इस मेले का प्रचार-प्रसार नहीं हो सका और ना ही पिछली सरकारों ने इस मेले की ओर कोई ध्यान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here