आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा स्वतंत्रता दिवस मनाएंगी हर घर तिरंगा अभियान के साथ: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर विधानसभा के अंतर्गत पूर्वी,पश्चिमी, दक्षिणी व देहाती मंडल अध्यक्षों तथा उनके मंत्री महामंत्रियों की बैठक पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से घर-घर तिरंगा अभियान के प्रभारी सतीश बावा, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा,विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार,मीनू सेठी उपस्थित हुए। बैठक में भाजपा द्वारा घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान के बारे में चर्चा की गई और बताया गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा  13 से 15 अगस्त तक होशियारपुर विधानसभा के क्षेत्र के अधिक से अधिक घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है तथा इस संबंध में मंडल स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जाएंगी।

Advertisements

तीक्ष्ण सूद ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को भाजपा हर घर तिरंगा अभियान के साथ मनाने जा रही है। इसके अंतर्गत होशियारपुर  विधानसभा क्षेत्र के 10000 घर  तक पहुंच करके लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस  कार्यक्रम में बूथ स्तर से लेकर भाजपा की सभी ऊपर की इकाइयां  भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा है कि सभी को कहा गया है कि अपनी जेब से खर्च करके तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए।  राष्ट्रीय धवज  की मार्केट में उपलब्धता की कमी को देखते हुए यह भी फैसला लिया गया है कि जिन लोगों को भी तिरंगा फहराना है  तो वह भाजपा के मंडल अध्यक्षों से संपर्क करके झंडे प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर अमरजीत सिंह लाडी, संजू अरोड़ा, यशपाल शर्मा, राज कुमार, सुखवीर सिंह, दिलबाग सिंह सिद्धू, अंकित नय्यर, शाम सुन्दर शर्मा, सुरिंदर पप्पी, राजेश कुमार राजू, विशाल शर्मा  उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here