Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh संधवां के साथ उत्तर प्रदेश विधान सभा के स्पीकर ने की मुलाकात

संधवां के साथ उत्तर प्रदेश विधान सभा के स्पीकर ने की मुलाकात

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के साथ आज उत्तर प्रदेश विधान सभा के स्पीकर सतीश महाना ने मुलाकात की। अनौपचारिक इस मुलाकात में सतीश महाना ने उत्तर प्रदेश के विकास में पंजाबियों द्वारा डाले योगदान की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने पंजाबियों की महमाननिवाज़ी की भी खुलकर तारीफ़ की। पंजाबी मूल के सतीश महाना ने कहा कि पंजाबी कहीं भी बसता हो, उसकी रूह हमेशा पंजाब के साथ जुड़ी रहती है। उन्होंने पंजाबियों में मदद करने के जज़बे को भी सलाम किया।

Advertisements

लगातार 8वीं बार विधायक बने सतीश महाना ने बहुत सी निजी तजुर्बे संधवां के साथ सांझा किये। महाना द्वारा दिए कई सुझाव संधवां ने पंजाब विधान सभा में भी लागू करने की हामी भरी। इस मौके पर कुलतार सिंह संधवां ने सतीश महाना और उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव पी. के. दुबे को यादगार चिन्ह देकर सम्मानित किया। मीटिंग के दौरान स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा और पंजाब विधान सभा के सचिव सुरिन्दर पाल भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here