Wednesday, October 28, 2026
Home Punjab विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के शिकार हुए युवक ने निगला...

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के शिकार हुए युवक ने निगला जहर, अस्पताल में भर्ती

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं जो रुकने के नाम ही नहीं ले रहे। ऐसी धोखाधड़ी का शिकार हुए युवक आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में देखने को मिला है। यहां एक युवक द्वारा जहरीली चीज खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दरअसल यह युवक विदेश जाने के चक्कर में धोखाधड़ी का शिकार हो गया। युवक की हालत इस समय ठीक बताई जा रही है। युवक नाई का काम करता है उसने अपने बयानों में कहा कि आरोपी उसे काफी समय से जानते हैं और उसकी दुकान पर पिछले 10 सालों से आते हैं। आरोपी चाचा टिक्के वाला है जिसकी ब्यूटीक की दुकान उसकी दुकान के सामने ही है।

Advertisements

आरोपियों ने युवक को विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद जब युवक ने पैसों की मांग की तो आरोपियों ने उससे मारपीट की और उस पर 2 केस डाल दिए कि उन्होंने युवक से पैसे लेने हैं। आरोपियों ने युवक से पैसे लेकर अपनी बहन को कनाडा भेज दिया है। युवक ने इस संबंधी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। कमिश्नर से भी मुलाकात की गई पुलिस वालों ने कहा कि इस मामले की शिकायत एंट्री फोर्ड में की जाए जिससे उसे जल्दी इंसाफ मिलेगा। आरोपी चाचा टिक्के वाला का बेटा दीपू और उसका साला बताया जा रहा है जो पैसे वापस करने की बजाय इससे मारपीट कर रहे हैं और इस पर केस दर्ज करवा रहे हैं। इसके अलावा यह केस अमृतसर से युवक पर किए गए है।इस मामले में चाचा टिक्के वाला ने कहा कि उसने अपने बेटे को बेदखल किया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here