ई-स्टांप सुविधा शुरु करके पंजाबियों को गुमराह कर रही है आप सरकार: पं. मेहता

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। जब से पंजाब सरकार ने ई-स्टांप सुविधा शुरु की है तब से न तो लोगों को स्टांप मिल रहे हैं और न ही सरकार द्वारा इसका कोई हल किया जा रहा है। इसके शुरु होने से जहां प्रदेश के हजारों स्टांप वैंडर बेरोजगार हो गए हैं वहीं स्टांप न मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ई-स्टांप के नाम पर पंजाबियों को पंजाब की आप सरकार गमराह कर रही है। यह बात पूर्व पार्षद पं. विक्रम मेहता ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास जनता के लिए कुछ नहीं है तथा वे नित नए एक्सपैरीमैंट करके लोगों को परेशान करने में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने योजना तो शुरु कर दी, लेकिन हैरानी की बात है कि ई-स्टांप मिल नहीं रहे, क्योंकि अभी तक साइट शुरु नहीं की गई है।

Advertisements

जिसके कारण समस्या और बढ़ गई है। पं. मेहता ने कहा कि अपना रोजगार बनाने के लिए स्टांप वैंडर हड़ताल पर जाने को विवश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस सारी समस्या के बारे में संबंधित मंत्री को भी सारी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही न किए जाने से सरकार की मंशा साफ हो जाती है कि वह जनता को परेशानी के सिवाये कुछ नहीं देना चाहती। पं. मेहता ने कहा कि जनता को परेशान करने का खामियाजा आने वाले समय में आप सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने हड़ताल पर गए स्टांप वैंडरों का पूर्ण समर्थन करने की भी घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here