Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur नए शिक्षक स्कूलों में लाएंगे नई ऊर्जा: इंजी. गौतम

नए शिक्षक स्कूलों में लाएंगे नई ऊर्जा: इंजी. गौतम

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार राज्य के स्कूलों में नव नियुक्त शिक्षकों के लिए रेलवे मंडी स्कूल होशियारपुर में तीन बैच में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसके तहत अब तक दो बैचों में 129 शिक्षकों ने भाग लिया है, जबकि 76 शिक्षकों का तीसरा और अंतिम बैच शुरू  25 अगस्त से शुरू  किया जा रहा है। इस अवसर पर इंजी. संजीव गौतम जिला शिक्षा अधिकारी (एलि. शि. ) होशियारपुर ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को स्कूलों में इन प्रशिक्षण कार्यशालाओं में प्राप्त अनुभवों को लागू करके छात्रों को लाभांतित करके योगदान देने के लिए लगन से काम करना चाहिए.

Advertisements

तरलोचन सिंह उप जिला शिक्षा अधिकारी (एलि. शि. ) होशियारपुर ने भी शिक्षकों को छात्रों को समग्र रूप से विकसित करने के लिए प्रेरित किया। यह प्रशिक्षण हरमिंदर पाल सिंह जिला समन्वयक, पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत अशोक कुमार, सत प्रकाश, प्रदीप सिंह मौजी, निशान सिंह, संदीप कुमार, कमलेश शर्मा तथा बलवीर सिंह रिसोर्स पर्सन  प्रशिक्षण दे रहे हैं। । प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी (एलि. शि. ) द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here