योग साधन आश्रम मॉडल टाउन में संक्रांति के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। योग साधन आश्रम मॉडल टाउन में संक्रांति के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया | आश्रम के मुख्य आचार्य चंद्र मोहन जी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हवन यज्ञ के उपरांत भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि सभी माह  कोई ना कोई संदेश देकर जाते हैं |  जिसका मतलब है कि हम सदा प्रभु को याद रखें और प्रभु के निमित्त  सभी कार्य को करें | हमारा लक्ष्य गुरु की शिक्षाओं का पालन करते हुए मोक्ष प्राप्ति होना चाहिए | उन्होंने कहा कि सदगुरु महाराज कहा करते थे कि आत्मा को उसके परमधाम तक ले जाने का रास्ता केवल गुरु ही बता सकते हैं |

Advertisements

योग दर्शन व योग महादिव्य रामायण में इसका वर्णन मिलता है | उन्होंने कहा कि जब भगवान जीव को संसार में भेजते हैं तो उसके साथ अविद्या भी आती है जो हमारे आवागमन का कारण है | यदि जीव इस अविद्या से दूर हो जाए तो वह आवा गमन से मुक्त हो सकता है | केवल गुरु ही इससे मुक्त होने का रास्ता बता सकते हैं | हमारे पांच क्लेश इसमें बड़ी रुकावट बनते हैं | उसको दूर किए बिना मोक्ष प्राप्ति संभव नहीं है |

मन इंद्रियों के बस में आकर पाप कर्म करता है | मन के द्वारा ही मुक्ति पाई जा सकती है | मन ही पाप कर्म करवाता है | यह बार-बार समझाने के बावजूद नहीं समझता | हम लोग अपनी इंद्रियों को संतुष्ट करने में लगे रहते हैं और मन इंद्रियों की तरफ खींचा रहता है |अगर इससे मुक्ति पानी है तो गुरु चरणों में रहकर उनकी शिक्षाओं का पालन करके हम आवागमन से मुक्ति पा सकते हैं | 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here