होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा मानवता का दिव्यसंदेश देने के लिए चण्डीगढ़ की धरा पर प्रथम बार दिनांक 04 सितंबर 2022 को मेला ग्राउंड़, सैक्टर 34 चण्डीगढ़ में आगमन होने जा रहा है।यह जानकारी चंडीगढ़ ज़ोन के जोनल इंचार्ज के. के. कश्यप मेला ग्राउंड़ में संत निरंकारी मिशन के सेवादल एंव साध संगत के सदस्य श्रद्धा और उत्साहके साथ अपनी सेवाओं मेलगे हुए है।
इस संत समागम में चंडीगढ़ ,मोहाली, पंचकुला और पंजाब के अतिरिक्तहरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा आसपास के क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन पहुंचेंगे। संतसमागम की इस सूचना से सभी संतों में अति उत्साह देखने को मिल रहा है। जोनल इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यही संदेश रहा है किब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होने के उपरांत हर जगह निरंकारही नजर आता है। वास्तव में सदगुणों का विकास ही तबहोता है जब मानव अपने मूल प्रभु परमात्मा की पहचान कर लेता है।फिर दुनियावी जिम्मेदारियों को हमसहज में निभा जाते हैं
फिर प्यार, विनम्रता, सहनशीलता, एकता और सभी को एक दृष्टि से देखना तथामर्यादा में रहना जैसे दिव्य गुणों का विकास मानव में होने लगता है।गुरूवचनों को कर्म में ढालकर उनके संदशों को आगे पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर संत समागमों काआयोजन हो रहा है, जिसमें मानवता को मजबूती प्रदान करने के लिए संदेश दिए जा रहे है।