Saturday, October 24, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री मोदी को अपना आदर्श मानते हैं युवा: रोहित सूद

प्रधानमंत्री मोदी को अपना आदर्श मानते हैं युवा: रोहित सूद

yogesh-appointed-ward-president-BJYM-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजयुमो की विशेष बैठक जिला अध्यक्ष रोहित सूद हनी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर योगेश वर्मा को वार्ड नंबर 26 से भाजयुमो अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Advertisements

योगेश वार्ड 26 से भाजयुमो अध्यक्ष नियुक्त

इस मौके पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए रोहित सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं के आइकल बन चुके हैं तथा उनकी नीतियों से प्रभावित होकर युवाओं का बड़ी संख्या में भाजपा की तरफ रुझान हो रहा है। इसलिए पार्टी में आने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने बताया कि योगेश वर्मा लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं तथा पार्टी ने इनकी कर्मठता को देखते हुए इन्हीं इस जिम्मेदारी से नवाजा है, क्योंकि एक भाजपा ही है जो अपने कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान देती है तथा उनके साथ खड़ी होती है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह, जिला सचिव बिट्टू लंगेरी, दीपक रॉक्सी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अलोक कुमार, पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष हरी ओम व सचिव नितिश कुमार, चब्बेवाल मंडल अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, भुवेश धवन, परम, बोनी, राहुल, दीपक कुमार, अजय आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here